Haryana CM Oath Ceremony: 15 अक्टूबर को सैनी सरकार का होगा शपथ ग्रहण, समारोह में पीएम मोदी समेत आएंगे कई खास मेहमान

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी ने चुनाव से पहले ही साफ कर दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के सीएम बनेंगे. 15 अक्टूबर को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

Haryana CM Oath Ceremony: 15 अक्टूबर को हरियाणा की सैनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. समारोह पंचकूला सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत बीजेपी और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शरीक हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि समारोह में एक लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं. समारोह में देश के कई जाने माने उद्योगपतियों समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं. बता दें, बीजेपी तीसरी बार प्रदेश में सरकार बना रही है. 2024 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों से इतर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है.

12 मंत्री ले सकते हैं शपथ
15 अक्टूबर को सीएम नायब सिंह सैनी शपथ लेंगे. उनके साथ 12 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक सैनी सरकार में अनिल विज, अरविंद शर्मा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा समेत अन्य को मंत्री बनाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में 14 अक्टूबर को हरियाणा विधायक दल की बैठक हो सकती है.

हरियाणा में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि कई और बीजेपी राज्यों की तर्ज पर हरियाणा में हो डिप्टी सीएम बना सकती है. उम्मीद की जा रही है कि दलितों रिझाने के लिए बीजेपी प्रदेश में डिप्टी सीएम दलित समाज से किसी को बना सकती है. वहीं चुनाव से पहले ही बीजेपी ने साफ कर दिया था कि जीतने पर नायब सिंह सैनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहेंगे. ऐसे में नायब सिंह का सीएम बनना तय माना जा रहा है.

Also Read: Nashik Military Camp Explosion: तोप का गोला फटने से दो अग्निवीर शहीद, लोड करते समय हुआ ब्लास्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >