Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस के सामने क्या है चुनौती, कहां बीजेपी पर भारी पड़ सकती है पार्टी

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जानें कांग्रेस के सामने प्रदेश में क्या चुनौती आ सकती है.

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. बीजेपी के साथ-साथ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी अब पूरा जोर लगाने में जुट गई है. चुनाव की तारीख की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद राजनीतिक दलों ने इस कदम का स्वागत किया. सत्तारूढ़ बीजेपी ने कहा है कि वह लगातार राज्य में तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी. जानें हरियाणा में कांग्रेस की ताकत और कमजोरियों के बारे में…

हरियाणा में कांग्रेस की ताकत क्या है?

कांग्रेस के पास दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के रूप में ऐसे तीन दिग्गज हैं जो जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं. यदि इन तीनों नेताओं के बीच खटपट नहीं हुई तो कांग्रेस पूरे दम के साथ चुनाव में जीत का दंभ भर सकती है.

हरियाणा में कांग्रेस की कमजोरी क्या है?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के नेतृत्व में अलग-अलग धड़े हैं जो कांग्रेस की कमजोरी को दर्शाते हैं. प्रतिद्वंद्वी पक्ष अब भी कांग्रेस के राज्य में सत्ता में रहने के वक्त के कथित घोटालों को उठा रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं.

हरियाणा में कांग्रेस के लिए क्या है अवसर?

इस बार कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर को भुनाने का प्रयास करेगी. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसका ट्रेलर दिखा चुकी है. राज्य की 10 सीट में से कांग्रेस ने 5 सीट पर कब्जा जमाया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की सभी 10 सीट पर जीत दर्ज की थी.

हरियाणा में कब होगी वोटिंग?

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. आयोग ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे, वहीं नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Read Also : Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में बीजेपी की क्या है कमजोरी और चुनौती, जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >