Road Accident: गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Road Accident:गुजरात के खेड़ा जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रेलर से टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई है. एक कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रेलर में जा घुसा.

Road Accident: गुजरात के खेड़ा अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस-वे में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. लोग घायल भी हुए हैं. ऐसे में मौत के आंकड़े में इजाफा भी हो सकता है. एक्सीडेंट उस समय हुआ एक कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के अंदर घुस गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में 10 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी. उस दौरान एक्सप्रेस-वे में जा रहे एक ट्रेलर को टक्कर मार दी. हादसा के बाद एक्सप्रेस वे में जाम लग गया. वहीं हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर में घुसी कार को काट कर अलग करना पड़ा. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है.

आठ लोगों की मौके पर ही हो गई मौत

हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर के बाद कार ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, एक शख्स की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: ‘कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा को कर दिया बर्बाद’, अगरतला में विपक्ष PM मोदी का हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >