कुछ इस तरह फिल्म ‘पठान’ के पोस्टर फाड़ते नजर आये VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता, देखें वीडियो

protests against Pathaan movie : वीडियो में आप कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और ‘पठान’ के पोस्टर और इसके कलाकारों के बड़े कटआउट को फाड़ते हुए देख सकते हैं. यहां देखें प्रदर्शन का पूरा वीडियो

Protests Against Pathaan Movie : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ को लेकर बवाल जारी है. ताजा घटनाक्रम में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में स्थित एक मॉल में हंगामा किया और फिल्म का विरोध किया. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि संगठन के कार्यकर्ता हिंदी फिल्म ‘पठान’ के पोस्टर आदि फाड़ रहे हैं.

यहां चर्चा कर दें कि ‘पठान’ में शाहरूख खान और दीपिका पदुकोण मुख्य किरदार में हैं. मामले को लेकर पुलिस निरीक्षक जेके डांगर ने बताया कि वस्त्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

गुजरात में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे

पूरे घटनाक्रम का वीडियो विहिप द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और ‘पठान’ के पोस्टर और इसके कलाकारों के बड़े कटआउट को फाड़ते हुए देखा जा सकता है. यहां चर्चा कर दें कि विहिप की गुजरात इकाई ने पहले कहा था कि वह गुजरात में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगी.

Also Read: Besharam Rang Row: शाहरुख खान की पठान पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, बिकिनी समेत कई सीन्स में होंगे बदलाव
बिकिनी समेत कई सीन्स में होंगे बदलाव

आपको बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. जहां फिल्म का टीजर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था, वहीं बेशरम गाना लोगों को बिल्कुल नहीं पचा पाये. सॉन्ग में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार और भगवा बिकिनी पर काफी विवाद हुआ जिसके बाद लोगों ने फिल्म को बैन तक करने की मांग की. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी एक्शन लेते हुए ‘पठान’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी है.


भगवा बिकिनी विवाद का कारण

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ इस महीने के अंत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग, जिसमें दीपिका ने भगवा बिकिनी पहना वह विवाद का कारण बन गया. ये ट्रैक 12 दिसंबर को रिलीज हुआ और जल्द ही चर्चा में आ गया. मध्य प्रदेश के इंदौर में कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विरोध-प्रदर्शन भी किया और दीपिका और शाहरुख के पुतले भी जलाये. गौर हो कि मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्रैक ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही भगवा वेशभूषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जतायी थी. उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और यदि उन सीन्स को नहीं हटाया गया तो मध्य प्रदेश में पठान रिलीज नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >