Kal ka Mausam: गुजरात में मानसून मेहरबान, 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहे प्राइमरी स्कूल

Kal ka Mausam: 26 से 29 अगस्त तक गुजरात में झमाझम बारिश हो सकती है. भारी बारिश को देखते हुए कल कई जिलों में प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

Kal ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह मेहरबान है. गुजरात में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. वडोदरा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड, अमरेली, भावनगर, आनंद नगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, द्वारका और कच्छ समेत कई और इलाकों में भारी बारिश की अंदेशा है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कल (Kal Ka Mausam) भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. गुजरात के अलावा मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार कहा है कि उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र और अधिक दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है. जिसके कारण अगले दो से तीन दिनों में गुजरात समेत कई और राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि 26 से 29 अगस्त तक गुजरात में झमाझम बारिश हो सकती है. भारी बारिश को देखते हुए कल कई जिलों में प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है. मंगलवार को स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी. राज्य शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने स्कूल बंद की घोषणा की है.

Weather Forecast: 29 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात में भारी बारिश से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. कल के लिए मौसम विभाग ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने दो दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.

इन इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना
गुजरात में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. सड़कों में जलभराव के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ पोरबंदर, द्वारका समेक कुछ और इलाकों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा बनासकांठा, साबरकांठा, गांधीनगर, पाटन, अरावली, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद, आनंद, नर्मदा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड समेत कई और इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

Also Read: सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर ओवैसा का पलटवार, कहा- योगी राज में कई फर्जी एनकाउंटर

Agra में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- बंटेंगे तो कटेंगे, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >