Gujarat Election: मिशन गुजरात पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Gujarat Election: जेपी नड्डा बीजेपी के मिशन गुजरात को धार देने और पार्टी का प्रचार अभियान को और तेज करने आज यानी बुधवार को गौरव यात्रा शुरू कर रहे हैं. इसी कड़ी में नड्डा ने महेसाणा में गुजरात गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया.

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के शंखनाद से पहले ही बीजेपी एक्शन में आ गयी है. पार्टी की ओर ले लगातर दौरे हो रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात दौरे पर हैं. जेपी नड्डा बीजेपी के मिशन गुजरात को धार देने और पार्टी का प्रचार अभियान को और तेज करने आज यानी बुधवार को गौरव यात्रा शुरू कर रहे हैं. इसी कड़ी में नड्डा ने महेसाणा में गुजरात गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर भूपेंद्र पटेल समेत कई और नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

कांग्रेस पर नड्डा ने साधा निशाना: गुजरात के महेसाणा में बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अधियक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जोरशोर से हमला बोला. नड्डा ने आरोप लगीते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया? भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया. एक-दूसरे के खिलाफ क्षेत्र और जहां पानी की जरूरत थी वहां पानी की आपूर्ति नहीं की. जो विकास की यात्रा चलानी थी उसे अटकाया, भटकाया. नड्डा ने कहा कि अब कांग्रेस खुद फंस गई हैं.

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं राजनीतिक दलों में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. विभिन्न पार्टियों के नेता गुजरात दौर कर रहे हैं. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गुजरात जीतने की कोशिश में जी-जान से लगे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने दौरे में कहा था कि गुजरात की जनता उनकी जाति और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना उन्हें पिछले दो दशक से आशीर्वाद देती आ रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में जमीन तलाशने दौरा पर दौरा कर रहे हैं.

काफी अहम है गुजरात चुनाव: गौरतलब है कि इस बार गुजरात चुनाव राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम है. बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में अपनी 27 सालों से जारी सत्ता बरकरार रखना चाहती है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी पंजाब की तरह गुजरात फतह करने की कोशिश में जुटी है. इस बीच कांग्रेस भी दमखम लगा रही है. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि गुजरात की जनता इस बार सिंहासन किसे सौंपती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >