Gujarat Election 2022 : महेमदावाद सीट पर मुकाबला होगा रोचक, यहां है भाजपा की मजबूत पकड़

Gujarat Election 2022 : गुजरात में खेड़ा एक जिले है जिसके अंतर्गत महेमदावाद विधानसभा सीट आती है. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन सिंह चौहाान ने जीत दर्ज की थी. जानें इस बार का समीकरण

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव साल 2022 की तारीख तो नहीं आयी है, लेकिन प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चली है. इस बार चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी मैदान पर हैं. लगभग तीन दशक से भाजपा गुजरात की सत्ता पर नजर आ रही है. इस बीच आइए जानते हैं गुजरात की महेमदावाद सीट के बारे में जो एक महत्वपूर्ण सीट है. इस पर भाजपा की मजबूत पकड़ बतायी जाती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.

महेमदावाद का ये है समीकरण

गुजरात में खेड़ा एक जिले है जिसके अंतर्गत महेमदावाद विधानसभा सीट आती है. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन सिंह चौहाान ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गौतम भाई रावजीभाई चौहाण को हराया था. कांग्रेस उम्मीदवार को 20915 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. महेमदावाद सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है. पिछले तीन दशक के इतिहास पर नजर डालें तो , 2012 को छोड़ दिया जाए तो यहां पर भाजपा ने ही जीत का परचम लहराया है. 2012 के विधानसभा चुनाव में महेमदावाद से कांग्रेस के गौतम भाई रवि जी चौहान ने जीत दर्ज की थी. इस वक्त भाजपा और कांग्रेस के बीच जीत का अंतर 4181 मत था.

महेमदावाद के जातीय समीकरण पर नजर

अब बात करते हैं महेमदावाद के जातीय समीकरण की, तो इस सीट पर पाटीदार और राजपूत वोटरों की मजबूत स्थिति मानी जाती है. इस सीट पर भाजपा को जीत का पूरा भरोसा है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां भाजपा की पकड़ मजबूत है. कांग्रेस के लिए इस सीट पर जातीय समीकरण को साधने की जहां चुनौती है, वहीं आम आदमी पार्टी यदि यहां से अपना उम्मीदवार देती है तो मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है.

Also Read: Gujarat Election 2022 : कपड़वंज विधानसभा सीट जहां है भाजपा की खास नजर, जानें क्‍यों
खेड़ा संसदीय सीट पर एक नजर

खेड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली इस विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद देबू सिंह चौहान हैं जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विमल शाह को पराजित किया था. अब देखना है कि महेमदावाद पर इस बार चुनाव में किस पार्टी की जीत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >