Arjun Modhwadia: कांग्रेस को गुजरात में तगड़ा झटका, अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी और विधायकी से दिया इस्तीफा

Arjun Modhwadia: गुजरात में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया. इससे पहले कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दिया.

Arjun Modhwadia: कांग्रेस विधायक और पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा और पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, जैसा कि आप जानते होंगे 11 जनवरी 2024 को, जब कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने अयोध्या में राम लला प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था, तो मैंने अपनी असहमति व्यक्त की थी. प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वे भारत की आस्था हैं. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करके भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही. अपनी असहमति के बाद से मैं ऐसे सैकड़ों लोगों से मिला हूं जो उस मामले से आहत थे जिसमें कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में महोत्सव का बहिष्कार करके भगवान राम का अपमान किया था. इसलिए भारी मन से मैं सभी से इस्तीफा दे रहा हूं.

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन करेंगे अंबरीश डेर

लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे. उनके इस्तीफे की घोषणा से ठीक पहले, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि रविवार रात हुई एक बैठक के दौरान पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने डेर को पार्टी के सभी पदों और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया. गोहिल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई. कांग्रेस की कार्रवाई की गोहिल द्वारा घोषणा किये जाने के कुछ ही मिनट के भीतर, डेर ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और कहा कि पता ही नहीं चला कि उन्हें कब पार्टी ने निलंबित कर दिया। साथ ही, डेर ने ऐलान किया कि वह मंगलवार को गांधीनगर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में पार्टी में शामिल होंगे.

डेर ने कहा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में पार्टी के शामिल नहीं होने से थे दुखी

डेर (46) ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का पार्टी के नेताओं द्वारा दौरा नहीं करने का निर्णय है. पूर्व विधायक ने दावा किया कि यह उनकी ‘घर वापसी’ होगी क्योंकि वह अतीत में भाजपा के साथ थे और जब वह नौजवान थे तो उन्होंने इसके लिए व्यापक स्तर पर काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >