Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे हर्षद चोपड़ा, एक्टर बोले- एंट्री की खबरों को मैं…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर, सीरियल गुम है किसी के प्यार में भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. अब कहा जा रहा है कि शो में लीप आएगा और शक्ति अरोड़ा की जगह हर्षद चोपड़ा लेंगे. अब शक्ति अरोड़ा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है, जो अपनी कहानी और स्टारकास्ट से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है. निर्माता अपने अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो दर्शकों को शो से बांधे रखें. हालांकि आईपीएल 2024 की वजह से सीरियल की टाआरपी में काफी गिरावट आई. जिस वजह से कहा जा रहा है कि मेकर्स लीप की योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में 10 से 12 साल का लीप आने वाला है और पूराने स्टार्स जहां चले जाएंगे, वहीं नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी.

​​ईशान ‘गुम है किसी के प्यार में’ को कहेंगे अलविदा?
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लीप के बाद केवल भाविका शर्मा उर्फ ​​सवी ही बनी रहेंगी और शक्ति अरोड़ा जैसे अन्य कलाकार बाहर हो जाएंगे. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. इन सब के बीच कहा ये भी जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा सीरियल में शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे. इन खबरों पर खुद शक्ति ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निर्माता जो भी निर्णय लेंगे….

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आ रहा है 10 साल लीप, ईशान बोले- मुझे बस इतना कहा है कि…

Also Read- Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सुरेखा का बेटा चिन्मय करेगा उसकी बेइज्जती, फूट-फूटकर रोएगी अक्का साहेब


हर्षद चोपड़ा की एंट्री की खबरों पर शक्ति अरोड़ा ने किया रिएक्ट
शक्ति अरोड़ा ने टाइम्स नाउ से कहा, “मैं इतने सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं, तो टेलीविजन का मीडियम मैं अच्छी तरह से जनता हूं. कभी ट्रैक अच्छे चलते हैं, कभी नहीं चलते हैं. मैं पूरी तरह से ठीक हूं. मुझे पता नहीं है कि मेकर्स ने क्या फैसला किया है. इतना मुझे पता है कि करणवीर बोहरा आने वाला है शो में. इसके अलावा हर्षद चोपड़ा की भी एंट्री की खबरें आ रही हैं, लेकिन मुझे ज्यादा कुछ पता नहीं है.”


इस शो में आखिरी बार नजर आए थे हर्षद चोपड़ा
अभिनेता ने खुलासा किया कि वह मीडिया रिपोर्टों पर विश्वास नहीं करते हैं और निर्माताओं ने अभी तक उन्हें कुछ भी बताया नहीं है. इधर हर्षद चोपड़ा ने भी अब तक चल रही खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अभिनेता को आखिरी बार ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ के साथ देखा गया था. पिछले साल चौथी पीढ़ी के लीप के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था और तब से फैंस उनकी टीवी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में सीरियल में आ रहा 10 साल का लीप, इस एक्टर के साथ दिखी सवी, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >