गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो पर प्राथमिकी दर्ज, 6 समर्थकों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद लापता जयराम महतो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दिया है. उनके 6 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है.

बोकारो, रंजीत कुमार : गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले युवा नेता जयराम महतो पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उनके 6 समर्थकों को भी बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी लोगों पर जयराम महतो को पुलिस की हाजत से भगाने का आरोप लगाया गया है.

जयराम महतो ने रांची पुलिस को दिया था आश्वासन

जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है. लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए रांची से नगरी थाना के इंस्पेक्टर और डीएसपी बोकारो पहुंचे थे. जयराम ने उनसे कहा कि नामांकन दाखिल करने के बाद वह चास में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

चास में जनसभा को संबोधित करने के बाद लापता हैं जयराम महतो

रांची पुलिस ने उनकी बात मान ली, ताकि कोई बखेरा न हो. बोकारो समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के बाद वहां से जयराम महतो समर्थकों के साथ चास में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. वहां अपने समर्थकों को संबोधित किया. इसके बाद से जयराम महतो कहां हैं, इसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

Also Read : जयराम महतो को गिरफ्तार नहीं कर सकी रांची पुलिस, गिरफ्तारी वारंट लेकर बोकारो से बैरंग लौटी

जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए एक्शन मोड में पुलिस

अब पुलिस भी जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए एक्शन मोड में आ गई है. बोकारो में रात भर अभियान चलाकर उनके 6 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन सभी पर जयराम महतो को हाजत से भगाने का आरोप लगाया गया है. राजधानी रांची के नगरी थाना में दो साल पहले जयराम महतो के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था. उस मामले में जयराम ने जमानत नहीं ली थी.

Also Read : जयराम महतो ने भरी हुंकार, 2024 में होगा बदलाव, झारखंडियों को मिलेगा हक, हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Also Read : झारखंड:बदलाव संकल्प सभा में गरजे टाइगर जयराम महतो, बोले-हक व अधिकार के लिए जगें युवा, पीढ़ियां नहीं करेंगी माफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >