Viral Video: एल्विश यादव पर लगा मारपीट का आरोप, यूट्यूबर मैक्सटर्न ने कही ये बात

Elvish Yadav: ‘मैक्सटर्न’ नाम के एक यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव ने गुरुग्राम में अपने 8 से 10 लोगों के साथ उन पर हमला किया.

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न ने उनपर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल हाल ही में, मैक्सटर्न ने अपने ऑफिशियल एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) हैंडल पर एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था. सागर ठाकुर ने दावा किया, “भाईसाब, जान से मरने की धमकी दी गई हैं… मैं तो अकेला था, लेकिन एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लाए थे. तोह इसका मैं पूरा वीडियो सुबह डालूंगा. हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है. मैं तो ठीक हूं बस यहां (होंठ) पर चोट आई है. ये भी 8 लोगों से लड़ने के बाद आई हैं.”


फिर सुर्खियों में आए एल्विश यादव
कथित तौर पर, सागर ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी के साथ एल्विश यादव की दोस्ती का मजाक उड़ाया था, जिससे बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता नाराज हो गए थे. इस पूरे मामले पर अभी तक एल्विश यादव की ओर से कुछ भी कहा नहीं गया है. मैक्सटर्न ने व्हाट्सएप पर एल्विश यादव के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था. एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों को एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाया गया है. ऐसा क्यों हुआ, इसको लेकर फिलहाल कुछ भी कहा नहीं गया है.

Also Read- Elvish Yadav: रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ मारने पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं तो ऐसा ही…


रेव पार्टी में आया था एल्विश यादव का नाम
पिछले साल के अंत में बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज किया गया था, जब उनका नाम एक रेव पार्टी में आया था, जहां कथित तौर पर सांप और जहर पाए गए थे. बाद में, राजनेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने यूट्यूबर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने का आरोप लगाया. मामले के सिलसिले में एल्विश को राजस्थान के कोटा में एक चेकपोस्ट पर रोका गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया.


एल्विश यादव ने इन बातों को बताया था निराधार
बाद में एल्विश ने एक वीडियो स्पष्टीकरण जारी किया और दावा किया कि उनके खिलाफ सभी आरोप निराधार और सबूत रहित हैं. यूट्यूबर ने कहा, “मैं सुबह उठा और देखा कैसी खबरें फैल रही हैं मेरे खिलाफ मीडिया में…. जितने अरोप मेरे ऊपर लगे हैं सब बेबुनियाद हैं, फेक है और एक प्रतिशत भी में सच्चाई है नहीं है.” एल्विश यादव की बात करें तो यूट्यूबर अपने वीडियो के लिए इंटरनेट पर काफी मशहूर हैं. उन्होंने बिग बॉस जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया.

Also Read- वैष्णो देवी में Elvish Yadav और उनके दोस्तों ने किया कुछ ऐसा… कि गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >