दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दलबदलू उम्मीदवारों का क्या हाल है?

Delhi Assembly Elections 2025: किसी दूसरी पार्टी से आये उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में आप सबसे आगे रही. कुछ दलबदलू उम्मीदवार जहां अपनी नयी पार्टी के समर्थन से जीत हासिल कर रहे हैं, वहीं कुछ अपनी पिछली पार्टी के विरोध से पिछड़ भी रहे हैं.

Delhi Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress), तीनों बड़े राजनीतिक दलों ने दलबदलू नेताओं भरोसा किया. तीनों पार्टियाें ने दलबदलुओं के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश की.

दलबदलू उम्मीदवार कहीं आगे, तो कहीं पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दलबदलू उम्मीदवारों की स्थिति पर नजर डालें तो, कई पूर्व भाजपा नेता जिन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर टिकट हासिल किया था, वे अपनी सीटों पर पिछड़ती हुई नजर आ रहीं हैं. बात करें छतरपुर सीट की, तो यहां पर ब्रह्म सिंह तंवर, जो भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे, वे भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह तंवर के मुकाबले पीछे चल रहे हैं. इसके उलट, कुछ दलबदलू उम्मीदवार अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं. बदरपुर सीट पर AAP के राम सिंह नेताजी, जो भाजपा छोड़कर AAP में आये थे, वे भाजपा उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा से आगे चल रहे हैं.

किस पर टिकी है दलबदलू उम्मीदवारों की सफलता और असफलता?

कुछ दलबदलू उम्मीदवार जहां अपनी नयी पार्टी के समर्थन से जीत हासिल कर रहे हैं, वहीं कुछ अपनी पिछली पार्टी के विरोध से पिछड़ भी रहे हैं. कुल मिलाकर देखें, तो दलबदलू उम्मीदवारों की सफलता और असफलता स्थानीय मुद्दों, क्षेत्रीय समर्थन और पार्टी की नीतियों पर निर्भर करती है.

दलबदलू उम्मीदवारों को उतारने में ‘आप’ सबसे आगे रही

किसी दूसरी पार्टी से आये उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में आप सबसे आगे रही. आप से दर्जनभर से ज्यादा दलबदलू नेताओं ने चुनावी मैदान में जोर-आजमाइश की. वहीं, भारतीय जनता पार्टी से 9 और कांग्रेस से 5 बागी नेताओं ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में दावा ठोका. इसमें कई नेता ऐसे भी हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का हिस्सा रह चुके हैं और अब आप के टिकट पर चुनाव लड़े.

Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: चुनाव हार रहे अरविंद केजरीवाल, अवध ओझा की हालत पतली, AAP की हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >