Weather Forecast: गरज चमक के साथ बौछार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी आई है. पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बारिश और हवा का दौर शुरू हो गया है. स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि 10 और 11 फरवरी को एक बार फिर हवा और पानी का दौर शुरू हो सकता है.

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 फरवरी का मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. 15 जनवरी के बाद से तापमान में लगातार इजाफा होता गया. फरवरी के शुरुआत में न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा दर्ज किए गए. जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में पारा दहाई अंक के ऊपर दर्ज हो गया. दिन में खिली धूम में गर्मी का अहसास होने लगा. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम में बदलाव आएगा. गरज-चमक के साथ बौछार से एक बार फिर सर्दी लौटेगी.

मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ का असर

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों पर सक्रिय है. इसके साथ ही, उत्तर राजस्थान और हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. ये दोनों मौसमी सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं. इसके कारण अगले 2 से 3 दिनों में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का संभावना है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.

हवा के पैटर्न में हो रहा है बदलाव

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा मौसमी प्रतिचक्रवात धीरे-धीरे उत्तर भारत में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदल रहा है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के मिले जुले असर के कारण संयुक्त प्रभाव से एक संवहन क्षेत्र बन रहा है. इसके प्रभाव से दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, यूपी के कुछ हिस्से समेत कई और इलाकों में जाड़े की बारिश होने की संभावना है.

जनवरी महीने में सामान्य से कम बारिश

दिल्ली एनसीआर में जनवरी 2025 में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में जनवरी महीने में कुल 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि औसत सामान्य बारिश 21 मिमी होती है. अनुमान है कि आगामी समय में 5 मिमी बारिश हो सकती है.  उत्तर भारत में इस बारिश से तापमान में बदलाव होगा. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान गिरेगा.

दिल्ली में छाएगा घना कोहरा

दिल्ली में बारिश और हवा के कारण एक बार तापमान लुढ़केगा. बुधवार (5 फरवरी) से न्यूनतम तापमान फिर से एक अंकों में आ सकता है. फिलहाल दिल्ली का तापमान दहाई अंकों में चल रह था. स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि मैदानी इलाकों में 5 से 7 फरवरी के बीच बीच घना कोहरे का दौर फिर से देखने को मिल सकता है. वहीं, दिल्ली और एनसीआर में 10 और 11 फरवरी को फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा होगा. 

Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ पड़ेंगे छींटे, इन राज्यों में होगी भारी बारिश-बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा जोरदार असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >