Viral Video : अवैध हथियार का खेल, पहुंचा देगा जेल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. इसके बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई और शख्स पर कार्रवाई की. जानें आखिर क्या है पूरा मामला.

Viral Video : वायरल वीडियो में एक शख्स वीडियो बनाता नजर आ रहा है, जबकि उसके पीछे एक दूसरा युवक डांस कर रहा है. युवक ने भगवा रंग का गमछा ओढ़ रखा है और दोनों हाथ ऊपर कर डांस कर रहा है. इसी दौरान वह एक हाथ नीचे लाकर अपनी गंजी ऊपर करता है. तब उसकी कमर में कुछ खोंसा हुआ दिखाई देता है. पुलिस ने वीडियो को ध्यान से देखा तो उसे कमर में अवैध हथियार नजर आया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर किया है. इस वीडियो में एक जगह लिखा है- अवैध हथियार का खेल, पहुंचा देगा जेल. देखें वायरल वीडियो.


दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि डीसीपी आउटर की स्पेशल स्टाफ टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद की है. आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर वीडियो वायरल कर रहा था. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शेयर किए गये वीडियो के नीचे लोग कमेंट कर रहे हैं और पुलिस की तारीफ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >