Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है.

Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. विकासपुरी के अलावा यहां उत्तम नगर , राजौरी गार्डन , हरि नगर , तिलक नगर , जनकपुरी , मटियाला , द्वारका , मादीपुर और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. विकासपुरी सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया.

आप के महिंदर यादव का दबदबा

आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव का यहां दबदबा रहा है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव से महिंदर यादव लगातार यहां के विधायक हैं. 2008 में यह सीट कांग्रेस के पास थी. नंदकिशोर सेहरावत ने 2008 में जीत दर्ज की थी. उसके बाद महिंदर यादव लगातार जीतते आ रहे हैं. यहां से बीजेपी एक बार भी नहीं जीत पाई है.

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

2025 के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने विकासपुरी सीट से एक बार फिर महिंदर यादव को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि बीजेपी ने पंकज कुमार सिंह को टिकट दिया. वहीं कांग्रेस ने यहां से एडवोकेट जितेन्द्र सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

पिछले चार चुनाव का हाल

  • 2008 – कांग्रेस के नंद किशोर ने बीजेपी के कृष्ण गहलोत को हराया था. नंद किशोर को कुल 47819 वोट मिले थे.
  • 2013 – आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव ने बीजेपी के कृष्ण गहलोत को हराया था. महिंदर यादव को कुल 62030 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 61627 वोट से संतोष करना पड़ा था.
  • 2015 – आप के महिंदर यादव ने बीजेपी के संजय सिंह को हराया था. महिंदर यादव को कुल 132437 वोट मिले थे. जबकि संजय सिंह को केवल 54772 वोट मिले थे.
  • 2020 – आप के महिंदर यादव और बीजेपी के संजय सिंह के बीच मुख्य मुकाबला था. जिसमें आप के महिंदर सिंह को लगातार तीसरी बार जीत मिली. महिंदर यादव को कुल 133898 वोट मिले, जबकि संजय सिंह को केवल 91840 वोट मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >