Uttam Nagar Assembly Constituency: AAP उत्तम नगर से लगा पाएगी हैट्रिक? ऐसा रहा रिकॉर्ड

Uttam Nagar Assembly Constituency: उत्तर नगर दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक है. यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

Uttam Nagar Assembly Constituency: उत्तर नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी हैट्रिक जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतर चुकी है. लेकिन मौजूदा विधायक नरेश बाल्यान को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामले में जमानत नहीं मिलने के बाद उनकी पत्नी पूजा बाल्यान को मैदान में उतारा है. नरेश बाल्यान पिछले दो चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. जबकि इस सीट की बात करें, तो यहां से कांग्रेस और बीजेपी भी जीत का स्वाद चख चुकी है.

2025 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने दो बार के विधायक नरेश बाल्यान को फिर से टिकट दिया है. जबकि बीजेपी ने यहां से पवन शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने मुकेश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें: Dwarka Assembly Constituency: द्वारका सीट पर कांटे की टक्कर, पिछले चुनाव का ऐसा रहा रिकॉर्ड

नरेश बाल्यान को नहीं मिली जमानत

दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय झटका लगा, जब मौजूदा विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट से जमानत नहीं मिली. नरेश पर जबरन वसूली का आरोप लगा है.

पिछले चुनाव का ऐसा रहा रिजल्ट

2008 का चुनाव – 2008 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की थी. जबकि 2013 में बीजेपी उम्मीदवार पवन शर्मा ने जीत दर्ज की थी. 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के नरेश बाल्यान ने जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >