Swati Maliwal ने AAP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, CM आतिशी के आवास के बाहर किया ऐसा काम

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में अपनी ही सरकार के खिलाफा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने प्रदूषित पानी को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली की सीएम आतिशी के आवास पर प्रदूषित पानी से भरी बोतल लेकर पहुंचीं और सीएम आवास के बाहर फेंक दिया. उनका दावा है कि यह पानी दिल्ली के लोगों को सप्लाई किया जा रहा है. सीएम आवास के बाहर विरोध करते हुए राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, द्वारका सागर पुर के लोगों ने मुझे बुलाया था, इसलिए मैं आज वहां गई, और हालात बहुत खराब हैं. आज मैं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के घर पर उन्हें इस पानी का सैंपल देने आई हूं. उन्हें इस पानी को पीना चाहिए और इससे नहाना चाहिए, तभी इसकी स्थिति समझ में आएगी. यह बहुत ही शर्मनाक है. मालीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी को चेतावनी देते हुए कहा, मैं मुख्यमंत्री जो कि जल मंत्री भी हैं, को चेतावनी देती हूं कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो मैं इस पानी का एक पूरा टैंकर लाकर यहां डाल दूंगी. मैं उन्हें 15 दिन का समय देती हूं. 15 दिन के अंदर सारा कूड़ा-कचरा साफ कर दें, टूटी सड़कें ठीक कर दें और साफ पानी मुहैया कराएं.

स्वाति मालीवाल ने कहा, गंदे पानी से नहाकर सीएम आतिशी अपने पाप धो लें

स्वाति मालीवाल ने कहा, 2015 से हम सुन रहे हैं कि अगले साल सब ठीक हो जाएगा. वो काला पानी जो मैं लेकर आई हूं- उन्हें कोई शर्म नहीं है, क्या दिल्ली इसे पिएगी? मैं ये पानी उनके लिए छोड़ रही हूं. वो इस पानी से नहा सकती हैं, इस पानी को पी सकती हैं या अपने पापों को धो सकती हैं. छठ पूजा आ रही है. कौन इस पानी को पीकर जिंदा रह सकता है? मुख्यमंत्री जल मंत्री भी हैं. क्या उनका काम सिर्फ हर दिन दस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मजाक उड़ाना है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >