Shraddha Murder Case: आफताब का आज फिर होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, कल वैन पर हुए हमले के बाद टाइट होगी सुरक्षा

Shraddha Murder Case: आज फिर आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है. टेस्ट के लिए आरोपी को एफएसएल ऑफिस लाया जा रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पर कुछ लोगों ने तलवार लेकर हमला किया था.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला को आज यानी मंगलवार को एक बार फिर रोहिणी स्थित एफएसएल (FSL) ऑफिस लाया जा रहा है. आज फिर आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है. आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है, यहां से उसे रोहिणी स्थित एफएसएल दफ्तर ले जाया जाएगा. बीती रात आफताब पर हुए हमले को देखते हुए आज से आफताब की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है.

आफताब पर हुआ था हमला: गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पर कुछ लोगों ने तलवार लेकर हमला किया. दिल्ली में एफएसएल (FSL) ऑफिस से पूछताछ के बाद कार्यालय के बाहर निकलने के दौरान आरोपी आफताब पूनावाला पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने वैन को तेज गति से भागकर आफताब को हमलावरों से बचा लिया. इस दौरान पुलिस ने कुछ हमलावरों को गिरफ्तार भी किया. वहीं, घटना के बाद खबर है कि अब पेशी या कही लाने ले जाने के दौरान आफताब की सुरक्षा और कड़ी होगी.

हमला मामले में दो गिरफ्तार: गौरतलब है कि बीती रात आपताब पर करीब 15 लोगों ने हमला किया था. हमलावरों ने तलवार और हथौड़ा लेकर आफताब पर हमला किया गया था. इस घटना के बाद पुलिस ने दो हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि हमलावर पूरे प्लान के साथ आफताब को मारने आये थे.

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी है आफताब: गौरतलब है कि आफताब पूनावाला पर श्रद्धा वालकर की हत्या और फिर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. आरोपी ने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को एक फ्रिज में बंद कर रखा था. इस दौरान वो शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा. 

Also Read: Shraddha Murder Case: जिससे किये श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े, पुलिस ने हथियार किये बरामद, अंगूठी भी मिली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >