Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, AAP ने मनाया जश्न, कहा- सत्यमेव जयते

Satyendra Jain: आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई है. आम आदमी पार्टी ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की है. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैन को दो साल से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद जमानत मिली है. उन्होंने कहा कि उनका क्या दोष था?

Satyendra Jain: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है. आप ने धन शोधन के मामले में जैन को मिली जमानत की सराहना करते हुए इसे सत्य की जीत कहा है. पार्टी ने यह भी कहा कि यह बीजेपी की एक और साजिश की हार है.

Satyendra jain got bail

कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सुनवाई में देरी और लंबे समय तक जेल में रहने का हवाला देते हुए आज यानी शुक्रवार को जमानत दे दी. इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सत्यमेव जयते. भाजपा की एक और साजिश विफल हो गई, क्योंकि सत्येंद्र जैन को अदालत से जमानत मिल गई, जिन्होंने शानदार मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति ला दी. भाजपा का असली चेहरा अब पूरे देश के सामने एक बार फिर उजागर हो गया है.

Satyendra jain got bail

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैन को दो साल से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद जमानत मिली है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘उनका क्या दोष था? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन के ठिकानों पर कई बार छापे मारे गए, लेकिन एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ.

Satyendra jain got bail

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि सत्येंद्र जैन का सिर्फ इतना दोष था कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए और दिल्ली के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क कर दीं. इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें जेल में डाल दिया, ताकि मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएं और गरीबों को मुफ्त इलाज न मिल पाए. लेकिन भगवान हमारे साथ हैं. सत्येंद्र का स्वागत है.

Satyendra jain got bail

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा सत्यमेव जयते. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई. दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जी को राउज एवेन्यू अदालत ने धनशोधन मामले में जमानत दी.. 2 साल की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार सत्य की जीत हुई.

Satyendra jain got bail

सत्येन्द्र जैन को जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी पूनम जैन ने अदालत और न्यायपालिका को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि यह कठिन था लेकिन हमें विश्वास था क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है. हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. उनके लिए यह राजनीति नहीं है, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also: Satyendar Jain Gets Bail: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले कोर्ट ने दी जमानत

नामांकन के पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, आचार संहिता में 1.15 करोड़ जब्त, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >