Satyendar Jain Gets Bail: 'आप' नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, पत्नी ने जताई खुशी, कहा- कुछ भी नहीं किया गलत

Satyendar Jain Gets Bail: सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है. साल 2022 में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

Satyendar Jain Gets Bail: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर उन्हें बेल दी है. सत्येंद्र जैन को ईडी ने साल 2022 के मई महीने में गिरफ्तार किया था. वहीं, सत्येन्द्र जैन के वकील विवेक जैन ने कहा कि राउज़ एवेन्यू ट्रायल कोर्ट ने आप नेता सत्येन्द्र जैन को जमानत दे दी है. ट्रायल कोर्ट ने कहा कि उन्हें लंबी कैद का सामना करना पड़ा है.

अपने पूरे जीवन में कुछ भी नहीं किया गलत

वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी पूनम जैन ने अदालत और न्यायपालिका को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि यह कठिन था लेकिन हमें विश्वास था क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है. हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. उनके लिए यह राजनीति नहीं है, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं.

गोपाल राय ने जताई खुशी, बीजेपी पर किया हमला

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका मंजूर किए जाने के बाद आप दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है. मैं कोर्ट को धन्यवाद देता हूं कि आज उन्होंने एक बड़ा फैसला दिया है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर भी हमला किया. राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारे नेताओं को जेल में डालने की हर संभव कोशिश की और आज सभी नेता जेल से बाहर हैं. सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने के बाद हम और भी मजबूत हो गए हैं.

वहीं, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर खुशी जाहिर करते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि यह आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी और बड़ी खबर है. उन्होंने कहा कि जैन वो व्यक्ति हैं जिन्होंने दिल्ली को मोहल्ला क्लिनिक, मुफ्त दवा और विभिन्न स्वास्थ्य का मॉडल दिया. योजनाएं दी. संजय सिंह ने कहा कि उन्हें 873 दिन उन्हें जेल में रखा गया और उन्होंने 36 किलो वजन कम किया. मैं सत्येन्द्र जैन के जुनून को सलाम करता हूं.

ईडी ने किया जमानत का विरोध

सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से सत्येंद्र जैन की जमानत का जोरदार विरोध किया गया. लेकिन कोर्ट ने कहा कि जैन पहले ही हिरासत में काफी समय बिता चुके हैं. इसके अलावा सुनवाई काफी लंबे समय से चल रही है और निकट भविष्य में इसके खत्म होने संभावना कम है. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया मामले में निर्धारित मापदंडों के आधार पर सत्येंद्र जैन भी जमानत के हकदार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >