चेहरे पहचानने वाले कैमरे, जमीन से आसमान तक नजर, अभेद्य होगी गणतंत्र दिवस में दिल्ली की सुरक्षा

Republic Day 2024: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की जोर शोर से तैयारी चल रही है. समारोह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. जमीन से लेकर आसमान और नदी पर भी नजर रखी जा रही है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं.

Republic Day 2024: भारत पर्व… यानी गणतंत्र दिवस की पूरे देश में धूम है. राजधानी दिल्ली में परेड और भव्य झांकियों की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा गया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर जमीन से लेकर आसमान तक निगहबानी रहेगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा के लिए कमांडो दस्ते को उतार दिया गया है.चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. दिल्ली की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए कर्तव्य पथ से लेकर आसपास के इलाके में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडो के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के बाहर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

आसमान में भी रखी जा रही है नजर
गणतंत्र दिवस के मौके पर जमीन के साथ-साथ आसमान पर भी सुरक्षा दस्तों की निगाहें रहेगी. समारोह स्थल के आसपास की ऊंची इमारतों पर पर दूरबीन और अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो रहेंगे. सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कई कंट्रोल रूम बनाये गये हैं. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाये गये हैं. दिल्ली पुलिस और तैनात कमांडो की नजर किसी भी संदिग्ध पर रहेगी. वहीं, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है.

कई चीजों पर दिल्ली पुलिस ने लगाया प्रतिबंध
हवाई खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के ऊपर ड्रोन, ग्लाईडर, बैटरी से चलने वाले एयरक्राफ्ट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. कर्तव्य पथ के साथ-साथ उसके आसपास के इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है. सुरक्षा के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रडार सिस्टम लगाया है, ऐसे में अगर आस-पास कोई संदिग्ध ड्रोन नजर आता है तो एंटी ड्रोन रडार इस जाम कर देगा. इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से चेहरे पहचानने वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गये हैं. अगर कैमरे में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसे दिल्ली पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर लेगी.

पार्सल पर प्रतिबंध, नदी की भी हो रही निगरानी
सड़क… आसमान पर नजर रखने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस यमुना नदी पर भी नजर रख रही है. सुरक्षा बल के जवान यमुना नदी पर भी नजर रख रहे हैं. समारोह के दौरान नदी के रास्ते से कोई उपद्रवी न घुस सके इसके लिए दिल्ली पुलिस यह खास व्यवस्था कर रही है.पुलिस वोट में सवार होकर पूरे नदी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं पर भी नजर रखी जा रही है. गणतंत्र दिवस समारोह से चार दिन पहले ही पार्सल पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है.

Also Read: TMC के बाद AAP ने भी दिया I.N.D.I.A को बड़ा झटका, पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत
Also Read: ‘इंडिया’ गठबंधन में टूट! जानिए ममता के फैसले से बीजेपी को कितना होगा फायदा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >