जून अंत तक डी6 से नयी गैस का उत्पादन शुरू करेगी रिलायंस

कोरोना पाबंदियों के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी ने पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में नये खोजे गये गैस स्रोतों से उत्पादन का जून के अंत तक के लिए टाल दिया है.

नयी दिल्ली : कोरोना पाबंदियों के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी ने पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में नये खोजे गये गैस स्रोतों से उत्पादन का जून के अंत तक के लिए टाल दिया है. कोरोना की वजह से इस समय तेल/गैस का बाजार भी कफी नीचे चल रहा है. ब्रेंट कच्चा तेल 26 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है. इस हिसाब से इन दानों भागीदारों की केजी-डी6 ब्लॉक की परियोजना की गैस का भाव 2.2 डॉलर प्रति इकाई (प्रति दस लाख मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) बैठेगी.

यह सरकार द्वारा निर्धारित सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी के क्षेत्रों से उत्पादित गैस के मूल्य 2.39 डॉलर प्रति इकाई से भी कम है. रिलायंस ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023-24 तक वह इस क्षेत्र में उत्पादन के उच्चतम स्तर पर होगी और उस सयम उत्पादन 2.8 करोड़ घनमीटर प्रतिदिन तक होगा. उस समय तक तीनों परियोजनाएं शुरू हो चुकी होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >