Rekha Gupta : वह सब संभाल लेंगी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सास को बहू पर पूरा भरोसा

Rekha Gupta : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सास को अपनी बहू पर पूरा भरोसा है. वीडियो में देखें क्या कहा?

Rekha Gupta : बीजेपी की रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनकी सास मीरा गुप्ता का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”वह अपने घर के साथ-साथ समाज का भी ख्याल रखती थीं. उन्होंने दो साल तक पूरे शालीमार का ख्याल रखा. उन्हें कड़ी मेहनत करने की आदत है. वह सब संभाल लेंगी. हम सब बहुत खुश हैं.” देखें वीडियो

रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ‘येलो बुक’ में दर्ज सुरक्षा गाइडलाइन के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है. येलो बुक में खास लोगों और अति-विशिष्ट लोगों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है.

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन(डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं. दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

ये भी पढ़ें : परसों मां की मौत और आज मंत्री पद की शपथ, कौन है बिहार के रहने वाले पंकज सिंह?

27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हो गई. दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं. वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं. इसके साथ ही वह, वर्तमान में बीजेपी शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >