पेट्रोल, डीजल के दाम 83 दिन बाद 60 पैसे महंगे हुए

ट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 83 दिन बाद 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गयी. इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किये जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया.

नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 83 दिन बाद 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गयी. इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किये जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया. सरकारी कंपनियों की अधिसूचना के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये से बढ़ कर 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गयी. इसी तरह डीजल की कीमत 69.39 रुपये से बढ़ कर 69.99 रुपये प्रति लीटर हो गयी. पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गयी है.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) कीमतों में बदलाव कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं. वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना रही. सरकार के पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाये जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गयीं.

बाद में छह मई को सरकार के पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी और बढ़ाने के बावजूद इनकी कीमतें स्थिर बनी रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से कंपनियों के जो लाभ हुआ सरकार द्वारा बढ़ाये गये एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोतरी की. इसी के साथ मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 59 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.91 रूपये और 73.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >