PM Modi रविवार को नमो भारत कॉरिडोर और दिल्ली मेट्रो फेज-4 का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली को देंगे करोड़ों की सौगात

PM Modi Inaugurate Namo Bharat Corridor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले रविवार 5 जनवरी को दिल्ली को करोड़ों रुपये की सौगात देने वाले हैं.

PM Modi Inaugurate Namo Bharat Corridor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को दिल्ली में 12200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत करीब 4,600 करोड़ रुपये है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो फेज 4 का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली मेट्रो फेज-IV का भी उद्घाटन करेंगे. चौथा फेज 2.8 किलोमीटर लंबा है, जो जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह दिल्ली मेट्रो फेज-IV का उद्घाटन होने वाला पहला हिस्सा होगा. वह दिल्ली मेट्रो फेज-IV के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली सेक्शन की आधारशिला भी रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये है. यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पीएम मोदी ने चुनावी बिगुल फूंका, स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी लाभार्थियों को सौंपी

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव का किया उद्घाटन, विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

नमो भारत ट्रेन में यात्रा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन में यात्रा करेंगे.

दिल्ली को क्या होगा फायदा

गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की लंबाई 13 किलोमीटर है. इसकी शुरुआत होने से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी. दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन होने से पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी के कुछ हिस्सों समेत अन्य इलाकों को फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >