PM Modi Ghonda Rally: पीएम मोदी ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, 8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने की भविष्यवाणी की

PM Modi Ghonda Rally: दिल्ली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोंडा के यमुना खादर में चुनावी रैली को संबोधित किया.

PM Modi Ghonda Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के घोंडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महाकुंभ हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा– “आज की चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में हुई दर्दनाक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. कई लोग घायल हुए हैं. मैं लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं. कुछ समय के लिए पवित्र स्नान की प्रक्रिया बाधित हुई थी, लेकिन अब कुछ घंटों से यह सुचारू रूप से चल रही है.”

पीएम मोदी ने 8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने की कर दी भविष्यवाणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “8 फरवरी के बाद दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी. यह मोदी की गारंटी है.”

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: राहुल गांधी ने महाकुंभ में भगदड़ के लिए VIP मूवमेंट को ठहराया जिम्मेदार, अखिलेश ने सेना बुलाने की मांग की

दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ की लूट और झूठ नहीं चलेगा : पीएम मोदी

दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यहां का दृश्य दिल्ली के मूड को दर्शाता है, यह दिल्ली के लोगों के जनादेश को दर्शाता है. दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ के बहाने नहीं चलेंगे, ‘आपदा’ के झूठे वादे नहीं चलेंगे. दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ की लूट और झूठ नहीं चलेगा. यहां के लोग भाजपा की ऐसी डबल इंजन वाली सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए घर बनाए, दिल्ली को आधुनिक बनाए, हर घर में नल का जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए. आज दिल्ली कह रही है कि जब 5 फरवरी आएगी, ‘आपदा’ जाएगी, भाजपा आएगी.”

अरविंद केजरीवाल के “जहरीले पानी” वाले बयान पर पीएम मोदी ने किया पलटवार

अरविंद केजरीवाल के “जहरीले पानी” वाले बयान पर पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली के एक पूर्व सीएम ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं. हार के डर से ‘आपदा’ वाले घबरा गए हैं. क्या हरियाणा के लोग दिल्ली के लोगों से अलग हैं? क्या हरियाणा में रहने वालों के रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते? क्या हरियाणा के लोग अपने ही लोगों के पीने के पानी में जहर मिला सकते हैं? हरियाणा द्वारा भेजा गया पानी दिल्ली में रहने वाला हर व्यक्ति पीता है, जिसमें यह प्रधानमंत्री भी शामिल हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >