दिल्ली के युवा कारोबारी की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, DND जाम कर किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली : दिल्ली के युवा कारोबारी अमन बैंसला को न्याय दिलाने की मांग करते हुए स्थानीय लोग दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाई-वे पर जमा हो गये. मालूम हो कि दिल्ली के 22 वर्षीय युवा कारोबारी अमन बैंसला ने पिछले माह 29 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी.

नयी दिल्ली : दिल्ली के युवा कारोबारी अमन बैंसला को न्याय दिलाने की मांग करते हुए स्थानीय लोग दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाई-वे पर जमा हो गये. मालूम हो कि दिल्ली के 22 वर्षीय युवा कारोबारी अमन बैंसला ने पिछले माह 29 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी.

प्रदर्शनकारियों के साथ परिजन भी न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि हरियाणा की एक सिंगर और अमन की महिला मित्र काफी दिनों से प्रताड़ित कर रही थी. पीड़ित की मां का कहना है कि ”मेरे बेटे को एक महिला ने तीन लोगों द्वारा ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया. मैं अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करती हूं.”

अमन बैंसला को न्याय दिलाने को लेकर गुर्जर समाज के हजारों लोग गुरुवार को सड़कों पर उतर आये. स्थानीय लोगों ने दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाई-वे को जाम कर दिया. इससे सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमन की महिला मित्र की प्रताड़ना और ब्लैकमेल किये जाने के कारण ही अमन ने आत्महत्या की है. परिजनों की मांग है कि अमन बैंसला मामले में सही कार्रवाई कर न्याय का भरोसा मिलने के बाद ही सड़क से हटेंगे.

मालूम हो कि आत्महत्या करने से पहले अमन बैंसला ने भी अपनी पूर्व बिजनेस पार्टनर और हरियाणा की एक सिंगर पर धोखा देने का आरोप लगाया था. अमन बैंसला की आत्महत्या के बाद उसे न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >