Patel Nagar Assembly Election Result 2025: आप के प्रवेश रत्न जीते, बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार आनंद को 4000+ वोटों से दी मात

Patel Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा की पटेल नगर सीट पर आप उम्मीदवार प्रवेश रत्न ने जीत दर्ज की है. दूसरे नंबर पर करारी टक्कर देते हुए बीजेपी कैंडिडेट राज कुमार आनंद रहे. पटेल नगर निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक है. यहां कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है.

Patel Nagar Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की पटेल नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रत्न ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के राज कुमार आनंद को 4049 वोटों से मात दी है.  प्रवेश रत्न को कुल 57512 वोट मिले और राज कुमार आनंद के खाते में कुल 53463 वोट आए हैं. पटेल नगर सीट में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. इस सीट से कांग्रेस ने कृष्णा तीरथ, बीजेपी ने राज कुमार आनंद और आम आदमी पार्टी ने प्रवेश रतन को मैदान में उतारा है. राज कुमार आनंद जो यहां से मौजूदा विधायक हैं, आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जिसे आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था.

5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

2025 के विधानसभा चुनाव में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनके बीच कड़ी टक्कर है.

उम्मीदवारपार्टीवोट
राज कुमार आनंदBJP53463
प्रवेश रत्नAAP57512 (जीते)
कृष्णा तीरथकांग्रेस4654
राम अवतारबहुजन समाज पार्टी714
अशोक कुमारआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)255

पटेल नगर सीट का इतिहास

पटेल नगर सीट पर 2013 से पहले कांग्रेस का दबदबा था. यहां से कांग्रेस ने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की थी. 1993 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार मेवा राम आर्य की जीत हुई थी. उसके बाद 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस की जीत हुई. 1998 और 2003 में कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत गोस्वामी ने जीत दर्ज की थी. जबकि 2008 में कांग्रेस की टिकट पर राजेश लिलोठिया ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद 2013 से इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमा लिया. 2013 में आप की टिकट पर वीणा आनंद, 2015 में हजारी लाल चौहान और 2020 में राज कुमार आनंद ने जीत की. इस सीट पर हमेशा आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >