Najafgarh Assembly Election Result 2025: नीलम पहलवान ने दिखाया दम, बीजेपी का हुआ नजफगढ़, बुरी तरह पिटी AAP

Najafgarh Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर लिया है. बीजेपी प्रत्याशी नीलम पहलवान ने आप प्रत्याशी तरुण कुमार को बुरी तरह हरा दिया है. नीलम पहलवान को चुनाव में 100058  वोट मिले, वहीं आप प्रत्याशी को 72024 वोट मिले. नीलम ने आप प्रत्याशी को  28034 वोटों से हरा दिया है.

Najafgarh Assembly Election Result 2025: दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर लिया है. बीजेपी प्रत्याशी नीलम पहलवान ने आप प्रत्याशी तरुण कुमार को बुरी तरह हरा दिया है. नीलम पहलवान को चुनाव में 100058  वोट मिले, वहीं आप प्रत्याशी को 72024 वोट मिले. नीलम ने आप प्रत्याशी को  28034 वोटों से हरा दिया है.

2025 के लिए विभिन्न दलों के उम्मीदवार

उम्मीदवार पार्टीवोट
तरुण कुमार आम आदमी पार्टीहारे
नीलम पहलवान बीजेपीजीते
सुषमा देवी यादव कांग्रेसहारे
रोहित बीएसपीहारे
मनोज कुमार निर्दलीयहारे
मांगे राम सांगवान निर्दलीयहारे

2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम

नजफगढ़ में निर्दलीय विधायकों का दबदबा रहा है. इस सीट पर कई बार निर्दलीय विधायक जीत कर सदन पहुंचे हैं. इस सीट पर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. साल 2015 से इस सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव जीतते आ रही है. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. आप के कैलाश गहलोत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी नेता अजीत सिंह को हराया था. कैलाश गहलोत को 81,507 वोट मिले थे. जबकि, बीजेपी के अजीत सिंह खरखरी को 75,276 वोट मिले थे. कांग्रेस के उम्मीदवार साहब सिंह को महज 2,379 वोट मिले थे.

नजफगढ़ विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र 2008 में परिसीमन के बाद बना. नजफगढ़ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले में है. यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 9 अन्य विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें- मादीपुर, हरि नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर शामिल हैं. नजफगढ़ दिल्ली से बाहरी इलाकों में शामिल है इसकी सीमा हरियाणा से लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >