22 मई से देशभर में चल सकती हैं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें

मिक व राजधानी स्पेशल चलाने के बाद अब रेलवे देशभर में मेल-एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है. रेल मंत्रालय ने इसके लिए बुधवार को बकायदा एक सर्कुलर जारी कर दिया है.

नयी दिल्ली : श्रमिक व राजधानी स्पेशल चलाने के बाद अब रेलवे देशभर में मेल-एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है. रेल मंत्रालय ने इसके लिए बुधवार को बकायदा एक सर्कुलर जारी कर दिया है. इन गाड़ियों में वेटिंग टिकट भी काटा जायेगा, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट नहीं होगा. यह ट्रेनें 22 मई से चलेंगी. इन ट्रेनों से यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 15 मई से शुरू होगी. इनमें आइआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें शताब्दी स्पेशल और इंटर सिटी स्पेशल ट्रेन भी शामिल हो सकती है. इन गाड़ियों में आरएसी का टिकट नहीं काटा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >