Kumar Vishwas Video : दिल्ली अरविंद केजरीवाल से मुक्त हो चुकी है, कुमार विश्वास का तंज

Kumar Vishwas Video : दिल्ली चुनाव परिणाम आने लगे हैं. पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा है कि दिल्ली अरविंद केजरीवाल से मुक्त हो चुकी है.

Kumar Vishwas Video : पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा, ”मैं बीजेपी को जीत के लिए बधाई देता हूं. उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे. मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया. दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है. उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया. आज न्याय हुआ है. जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली. मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं.” देखें वीडियो

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी तय

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है. रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >