मनीष सिसोदिया पर जासूसी मामले में केस दर्ज करेगी CBI, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

जासूसी कांड: मनीष सिसोदिया की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं. क्योंकि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई को जासूसी मामले में केस दर्ज करने मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद अब सीबीआई आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर केस दर्ज करेगी.

जासूसी कांड: आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को जोर का झटका लगा है. जासूसी कांड मामले में सीबीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर केस करने जा रही है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई को केस दर्ज करने मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद अब सीबीआई आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पर केस दर्ज करेगी. बता दें, सिसोदिया पर फीडबैक यूनिट के जरिए जासूसी के आरोप लगे हैं.

जासूसी करने का आरोप: गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद साल 2015 में फीडबैक यूनिट (FBU) का गठन किया था. फीडबैक यूनिट का काम सभी विभागों की निगरानी करना था, ताकी कोई भी विभाग भ्रष्टाचार नहीं कर सके. लेकिन इस यूनिट पर जल्द ही जासूसी कराने का आरोप लगाया गया. इस मामले को लेकर सीबीआई ने गृह मंत्रालय से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर केस चलाने की अनुमति मांगी थी. जिसे अब मंजूरी दे दी गई है.

मनीष सिसोदिया ने किया पलटवार: वहीं, सीबीआई को केस दर्ज करने की मंजूरी मिलने से आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है. अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि, अपने प्रतिद्वंदियों पर झूठे केस करना एक कमजोर और कायर इंसान की निशानी है. जैसे जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >