गुरुग्राम में बुलडोजर ने इंजीनियर को रौंदा, फिर सवालों में सड़क निर्माण की सेफ्टी, 3 महीने में दूसरा हादसा

गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय TCS सिस्टम इंजीनियर तुषार कुमार की मौत हो गई. एक बुलडोजर ने उन्हें रौंद दिया. तीन महीने के भीतर दूसरी ऐसी घटना है.

गुरुग्राम में सड़क पर चल रहे काम के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय TCS सिस्टम इंजीनियर तुषार कुमार की मौत हो गई. Times of India के मुताबिक, गुरुवार देर रात DLF फेज-3 में मौलसारी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास तुषार बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे की ओर आ रहे एक अर्थमूवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

हादसे के बाद सड़क पर चल रहे काम के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय अर्थमूवर सड़क पर काम कर रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मशीन को कब्जे में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: निखार हत्याकांड : हिरासत में पूछताछ के दौरान राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती

3 अगस्त पहले भी एक इंजीनियर की हुई थी मौत

गुरुग्राम में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल पहले भी उठ चुके हैं. मई 2026 में सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 29 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक कुमार की मौत हो गई थी. उनकी कार सड़क पर कथित तौर पर खड़ी क्रेन से टकरा गई थी. परिवार ने क्रेन पर पार्किंग लाइट, इंडिकेटर, रिफ्लेक्टिव कोन और चेतावनी संकेत नहीं होने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही का बिहार में खौफनाक मंजर, गंडक नदी में डेड बॉडी बहकर आने का दावा, प्रशासन से की गई ये मांग

यानी करीब तीन महीने के भीतर सामने आए इन दोनों मामलों में सड़क पर भारी मशीनरी और सुरक्षा संकेतों की मौजूदगी अहम सवाल बनकर सामने आई है. हालांकि, मौजूदा हादसे में लापरवाही किस स्तर पर हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >