Saket Court Firing: पैसों की लेन-देन को लेकर महिला पर ताबड़तोड फायरिंग, आरोपी की हुई पहचान

Saket Court Firing: दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज यानी शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है. फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की पोशाक में आया था. वही, घटना के बाद पुलिस पहुंच गई है. महिला कोर्ट में गवाही देने आयी थी.

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज यानी शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है. फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की पोशाक में आया था. वही, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कोर्ट में गवाही देने आयी थी, इसी कारण उसे निशाना बनाया गया. गोली लगने के बाद घायल महिला को दिल्ली एम्स ले जाया गया है.

आरोपी की हुई पहचान: दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान हो गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी वकील की भेष में आया था. पुलिस ने बताया की हमलावर की पहचान हो गई है. हमलावर का नाम कामेश्वर सिंह बताया जा रहा है. महिला के साथ कामेश्वर सिंह का पैसों की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कामेश्वर सिंह का लाइसेंस बार काउंसिल ने रद्द कर दिया था.

सीएम केजरीवाल ने साधा उपराज्यपाल पर निशाना: दिल्ली के साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को निशाना साधा है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए. ताकि कोई और कर ले. लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >