Earthquake In Delhi : भूकंप से टूटी दिल्ली में नेताओं की नींद! पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल का आया रिएक्शन

Earthquake In Delhi : दिल्ली में सोमवार सुबह आए भूकंप के बाद नेताओं के रिएक्शन आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सभी से शांत रहने की अपील करता हूं.

Earthquake In Delhi : दिल्ली में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए. कई सेकंड तक धरती डोलती रही जिसके बाद लोग अपने घरों से भागे. भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में था और वहां कुछ लोगों को भूकंप के बाद तेज आवाज सुनाई देने की खबरें हैं.

ये भी पढ़ें : Delhi Earthquake Video : पूरी बिल्डिंग हिल रही थी, लोग घर से भागे, देखें दिल्ली भूकंप का वीडियो

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre For Seismology) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, जिसका केंद्र दिल्ली के पास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, और लिखा, ‘दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस लोगों ने किए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील करता हूं.”

भूकंप के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया

वहीं, बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने सवाल पूछते हुए एक्स पर लिखा-‘भूकंप?’. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ऐसा ही पोस्ट एक्स पर शेयर किया. दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा- मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूँ.

ये भी पढ़ें : Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, बोले लोग- पूरा परिवार घर से बाहर भागा

कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ,‘‘ दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जिससे हम नींद से जाग गए। मैं उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ हों.”

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा-ये भूकंप काफी डरावना था ! महादेव सबको सुरक्षित रखें !

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक्स पर लिखा- दिल्ली में अभी एक ज़ोर का भूकंप आया. भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे.

दिल्ली-पुलिस ने जारी किया इमरजेंसी नंबर

दिल्ली-पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हम आशा करते हैं कि आप सभी सुरक्षित होंगे. किसी भी इमरजेंसी जैसी स्थिति में डायल 112 पर कॉल करें.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >