Delhi Weather: दिल्ली में कोहरे का कहर, वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तेवर अभी भी तल्ख है. भारी प्रदूषण के बीच कड़ाके की सर्दी और कोहरे में लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. शनिवार और रविवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में धुंध की परत जमी हुई है और वायु गुणवत्ता काफी खराब श्रेणी में बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को कई इलाकों में मध्यम कोहरा जम सकता है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे रह सकता है. जबकि, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. वहीं रविवार (21 दिसंबर) को दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा. पालम स्थित मौसम निगरानी केंद्र ने बताया कि पालम में शानिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता सबसे कम 300 मीटर दर्ज की गई.

200 मीटर तक गिर गई दृष्यता

आईएमडी ने को बताया कि हल्के कोहरे के कारण दृश्यता बढ़कर 600 मीटर हो गई थी लेकिन पूर्व-दक्षिण पूर्वी दिशा से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण फिर से दृष्यता 350 मीटर तक गिर गई. मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता सबसे कम 200 मीटर तक गिर गई.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब

दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज की गई और समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 377 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार शहर के 40 निगरानी केंद्रों में से 16 ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में बताया, जबकि बचे हुए केंद्रों ने बहुत खराब एक्यूआई दर्ज किया.

Also Read: Cold and Fog Alert: अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बारिश का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >