Delhi Weather : दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Weather : दिल्ली में घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली और एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई नजर आई.

Delhi Weather : दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा. शनिवार सुबह दिल्ली और एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई रही. सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य रही. इस मौसम के कारण राजधानी में हवाई और रेल परिचालन भी प्रभावित हुए. समीर ऐप के अनुसार, सुबह सात बजे राजधानी में तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 रहा. बारापुला फ्लाईओवर, इंडिया गेट और दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे का वीडियो सामने आया. इसमें कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम दिखाई दी.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की. एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है, ”जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान का अपडेट लेते रहें. यात्री संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी सुविधा के लिए खेद है.”

ये भी पढ़ें : Rain Warning: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश के साथ फिर लौटेगी सर्दी!

दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. साथ ही, राजधानी में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है. दिल्ली में जनवरी का महीना काफी गर्म रहा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह 2019 के बाद से इस महीने में शहर का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया.

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया दिल्ली में

जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो लंबे समय के औसत 20.1 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री ज़्यादा है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने जनवरी में सामान्य से अधिक गर्मी के लिए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का नहीं होना बताया. उन्होंने कहा, ”अगर हमारे पास एक या दो मजबूत सिस्टम होते, तो बर्फीली हवाओं और बादलों के कारण हमें ठंड का सामना करना पड़ता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तापमान तेजी से बढ़ गया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >