Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली में असर, कब तक होगी बारिश! जानें अगले तीन दिन का मौसम

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है. बुधवार देर रात और गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है.

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. बुधवार को की इलाकों में  बारिश हुई. यही हालत गुरुवार को भी रहा. मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. आईएमडी का अनुमान  है कि एक दो दिन मौसम के तेवर ऐसे ही तल्ख रहेंगे. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. आज न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

देर रात दिल्ली में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार देर रात बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हुई. बारिश के बाद दिल्ली के मौसम में बदलाव आया. गुरुवार को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई.

ठंड के  साथ छा रहा है कोहरा

दिल्ली में मौसम के तेवर बुधवार से ही तल्ख हो गया है. बुधवार और गुरुवार को बारिश का कारण मौसम में बदलाव आया है. दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा अभी भी छा रहा है. सुबह और शाम के समय कई इलाकों में कोहरा छा रहा है. इसके अलावा कई इलाकों में शीत लहर भी चल रही है.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का विवाद बदल गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल अधिकतर स्थानों पर सुबह धुंध छाया  रहेगा. आईएमडी ने कई जगहों पर घना कोहरा भी छाने का अनुमान है. इसके अलावा हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं.18 जनवरी को भी दिल्ली और एनसीआर में कोहरा छाया रहेगा. 19 जनवरी को दिल्ली के आसमान में हल्के बादलों का डेरा रहेगा. दिन भर आसमान में बादल रह सकते हैं. न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकता है. 

Also Read: Rajasthan Rain: राजस्थान के इन 10 जिलों में भयंकर सर्दी, बारिश और ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >