Delhi Temperature: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी! फरवरी में ही 29.7°C पहुंचा तापमान, सामान्य से 6 डिग्री अधिक

Delhi Temperature: दिल्ली में फरवरी महीने की शुरुआत से ही तापमान में इजाफा होने लगा. इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रविवार (9 से 11 फरवरी ) के बीच दर्ज किया गया. फरवरी के शुरुआती दिनों में ही पारा 30 डिग्री के करीब पहुंच गया. जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

Delhi Temperature: दिल्ली में इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. फरवरी महीने में ही जून की गर्मी का अहसास होने लगा है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में हर दिन गर्मी बढ़ रही है. फरवरी की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान  30 डिग्री के करीब पहुंच गया. 11 फरवरी को सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 29.7°  दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6°C अधिक है.

12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम में औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है. जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में इस सप्ताह मौसम में कोई बडा बदलाव नहीं होने वाला है. 15 फरवरी को मौसमी तंत्र के कारण हल्के बादल छा सकते हैं. हालांकि इससे तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है.

फरवरी में औसत से 4 डिग्री ज्यादा है दिल्ली का अधिकतम तापमान

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में फरवरी की शुरुआत में औसत अधिकतम तापमान 23 डिग्री के करीब होता है, जो महीने के अंत तक 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है. डिग्री सेल्सियस तापमान फरवरी के अंतिम दिनों या मार्च के पहले-दूसरे हफ्ते में देखने को मिलता है. लेकिन, इस बार दिल्ली का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. 10 फरवरी तक तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया था. हालांकि बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में कमी आई है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

15 जनवरी के बाद से ही तापमान में इजाफा

दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान जनवरी महीने से ही बढ़ रहा है. फरवरी महीने में न्यूनतम तापमान दहाई अंक को भी पार गया. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं कमजोर हो गई हैं. काफी समय से मौसम शुष्क रह रहा है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का असर के कारण भी मौसमी तंत्र प्रभावित हो रहा है.

एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो सकती है. इसके बाद एक और विक्षोभ जल्द ही सक्रिय हो सकता है. अनुमान है कि इसके कारण अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि, इससे न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

Also Read: Rain Alert: अगले 24 घंटे में आंधी के साथ तेज बारिश, 7 राज्यों में अलर्ट, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >