Delhi Rain : बारिश के बाद सड़क पर चलने लगी नाव, जगह-जगह भरा पानी, देखें वीडियो

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. यहां सड़क पर पानी भर गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पूरी राजधानी पानी में डूबती नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीजन की पहली भारी बारिश के बाद सड़क पर लोग नाव चलाते भी दिखे. बीजेपी पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच हवा वाली नाव तैरा दी, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. यह NH9 इलाके का वीडियो बताया जा रहा है.

बीजेपी पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं. मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई गई. इससे जलभराव हो गया है. विनोद नगर पूरी तरह से पानी-पानी हो गया है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हर जगह जलभराव की समस्या से जनजीवन प्रभावित हुआ. सड़कों पर पानी भर गया. इससे कई गाड़ियां बंद हो गई है. इससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति नजर आई.

यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दिया गया. दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से आईजीआई T-1 तक शटल सेवा निलंबित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >