Delhi Rain: दिल्ली में जानलेवा बनी बारिश, पार्क में पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत

Delhi Rain: दिल्ली के एक पार्क में डूबने से बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पार्क में 5 से 6 फीट पानी भरा हुआ था. वहीं खेलने के दौरान बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई.

Delhi Rain: दिल्ली में शनिवार और रविवार को जमकर बारिश हुई. भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया. राजधानी के रोहिणी स्थित सेक्टर 20 के एक पार्क में भी भारी जलजमाव के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की उम्र सात साल बताई जा रही है. पुलिस ने बताया की पार्क में खेलने के दौरान बच्चे की डूबकर मौत हो गई.

पार्क में खेलने गया था बच्चा
पुलिस ने बताया कि बच्चा पार्क में खेलने गया था. वहीं तेज बारिश के कारण पूरे पार्क में जल भर गया था. खेलने के दौरान उसकी पानी में डूब जाने से मौत हो गई. दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्क में बारिश के कारण पानी भर गया था जिसमें डूब जाने से बच्चे की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले को लेकर जरूरी कार्रवाई कर रही है. साथ ही मौत का कारण जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है.

दिल्ली में जारी है बारिश का दौर
भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (Aaj ka Mausam) भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में देर शाम भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बता दें, दिल्ली में रविवार को जमकर बारिश हुई. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Heavy Rains: हरियाणा में 10 दिनों तक गरज के साथ बारिश का अलर्ट, आंधी की भी चेतावनी, जानें 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर मची खलबली, आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >