Delhi News : महिलाओं के खाते में इस तारीख को आएंगे 2,500 रुपये!

Delhi News : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता आठ मार्च तक मिल जाएगी.

Delhi News : दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. पार्टी के चुनावी वादे में महिलाओं को 2,500 रुपये हर महीने देने का वादा किया गया था. अब महिलाओं को पैसे का इंतजार है. इस बीच दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि बीजेपी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये महीने वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी.

2,500 रुपये मासिक सहायता महिलाओें को दी जाएगी

आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी. वहीं, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए हर महीने सहायता का वादा किया था. बुधवार को बीजेपी विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

दिल्ली के लोगों से बीजेपी ने क्या किया वादा

  1. महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए
  2. 500 रुपये में सिलेंडर और होली-दीवाली पर 1-1 फ्री
  3. गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए, 6 पोषण किट
  4. झुग्गीवालों को 5 रुपए की थाली
  5. सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये का मुफ़्त इलाज

महिलाओं को आठ मार्च मिल जाएगी सहायता

रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना दिल्ली के सभी 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है. हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे. महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी.’’ हर साल आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है.

बीजेपी ने 70 में से 48 सीट जीती

दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की. बीजेपी ने ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >