दिल्ली में पांच साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया, 21 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे घर के पास खेल रही 5 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया. 22 दिसंबर की सुबह बच्ची पास के एक पार्क में मिली.

दिल्ली से एक 5 साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है. इस मामले में आरोपी अनिल पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

घर के बाहर खेल रही बच्ची का किया अपहरण, फिर किया दुष्कर्म

दिल्ली पुलिस ने बताया, 21 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे घर के पास खेल रही 5 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया. 22 दिसंबर की सुबह बच्ची पास के एक पार्क में मिली.

आरोपी अनिल पाठक के खिलाफ IPC और POCSO के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया आरोपी अनिल पाठक के खिलाफ IPC और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया आरोपी पाठक पहले से अपहरण और यौन उत्पीड़न ममले में वांछित है.

Also Read: केरल : सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन टीचर पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपी की गंदी हरकत

दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी वीडियो हाथ लगी है, जिसमें आरोपी अनिल पाठक की गंदी हरकत कैद हुई है. सीसीटीपी फुटेज में आरोपी बच्ची को गोद में ले जाते हुए नजर आया.

गोवा में छात्रा से दुष्कर्म

गोवा से भी दुष्कर्म की खबर है. जिसमें छु्ट्टियां मनाने आई मुंबई की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी बस चालक को गिरफ्तार किया गया है. घटना शनिवार की है. आरोपी वास्को के जुरीनगर का निवासी है.

यूपी में भी महिला से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला के साथ कथित तौर पर लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म किया. युवक पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक किया और पीड़िता को धमकी भी दिया. पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >