Delhi News: दिल्ली में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने साईकिल सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

राजधानी दिल्ली के आश्रम इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक साईकिल चालक को कुचल दिया. इस दुर्घटना में साईकिल चालक की मौके पर ही जान चली गई. इस घटना के बाद मर्सिडीज चालक, गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया.

Delhi News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आ रही है. साउथ ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में शनिवार को एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने साईकिल चालक को कुचल दिया है. यह हादसा इतना भीसड़ था कि इसमें साईकिल सवार की मौके पर ही जान चली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना के बाद मार्सिडीज चालक, गाड़ी के साथ मौका ए वारदात से फरार हो गया. इस हादसे में जान गंवाने वाले सख्स का नाम राजेश बताया गया है.

Also Read: PM Modi: वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट 2024 के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शनिवार सुबह यह घटना उस समय हुई जब राजेश साईकिल लेकर जा रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही अब पुलिस फरार हुए मर्सिडीज चालक की तलाश कर रही है. इसके अलावा पुलिस इस घटना के बाद इलाके में सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही हैं.

Also Read: Bihar News: VTR से निकलकर तेंदुआ ने रिहायशी इलाके में किया शिकार, रेस्क्यू में जुटे वनकर्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kushal singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >