Delhi New CM: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? 10 विधायकों के साथ जेपी नड्डा ने की अलग-अलग मुलाकात

Delhi New CM: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनिर्वाचित 10 विधायकों के साथ एक-एक कर मुलाकात की. विजेंद्र गुप्ता, अरविंदर सिंह, अनिल शर्मा, शिखा रॉय, सतीश उपाध्याय, अजय महावर, रेखा गुप्ता और डॉ. अनिल गोयल ने जेपी नड्डा से मुलाकात की.

Delhi New CM: दिल्ली चुनाव के नतीज के बाद बीजेपी सरकार बनाने में जुटी है. पार्टी में सीएम फेस को लेकर भी जोर-शोर से कवायद जारी है. मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नवनिर्वाचित 10 विधायकों ने अलग-अलग मुलाकात की. बताया जा रहा है कि विधायकों ने नड्डा से मुलाकात के लिए वक्त मांगा था.

किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुलाकात में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. नड्डा ने सभी विधायकों को 10 मिनट का समय दिया था. इस मुलाकात में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा, डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे.

कौन होगा दिल्ली का अगला सीएम?

दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसपर अभी फैसला नहीं हो पाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15-16 फरवरी को विधायक दल की बैठक हो सकती है. इसी बैठक में फैसला लिया जा सकता है कि विधायक दल का नेता कौन होगा. जो विधायक दल का नेता चुना जाएगा वहीं दिल्ली का नया सीएम होगा. बीजेपी में सीएम के नाम पर मंथन जारी है. सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट समेत कुछ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं.

बीजेपी को दिल्ली चुनाव में मिली है प्रचंड जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है. बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. पिछले चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर ही सिमट गई है. जबकि, कांग्रेस का इस बार भी चुनाव में खाता तक नहीं खुला.

Also Read: दिल्ली सीएम फेस को लेकर क्या बीजेपी फिर चौंकाएगी? जानिए दावेदारी के रेस में किसका पलड़ा भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >