Delhi MCD Election: 50 फीसदी के करीब हुआ मतदान, EVM में कैद हुई 1349 प्रत्याशियों की किस्मत

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव में शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. पिछले बार की तुलना में इस बार 3 फीसदी कम मतदान हुआ. वहीं, इस बार एमसीडी चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव में आज यानी रविवार को वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राज्य चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. गौरतलब है कि इस बार एमसीडी चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. तीनों दलों ने चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है.  

5 बजे तक 50 फीसदी मतदान: दिल्ली में सभी वार्ड में शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. एमसीडी चुनाव में वोटर पहले कम संख्या में वोट देने आये. इसी कारण दोपहर साढ़े 12 बजे तक महज 18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. हालांकि, इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और ज्यादा संख्या में लोग घरों से निकलकर वोट करने पहुंचे.

बीते साल की तुलना में 3 फीसदी कम हुआ मतदान: गौरतलब है कि बीते साल यानी 2017 की अपेक्षा इस बार मतदान 3 फीसदी कम हुआ है. साल 2017 के दिल्ली नगर निगम चुनावों में 53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. लेकिन इस बार मतदान 50 फीसदी ही रहा.

किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया था. बीजेपी आम और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया था. हालांकि 50 फीसदी मतदान से राजनीतिक दलों को थोड़ी निराशा हुई है. हालांकि मतदान शांतिपूर्ण रहा. किसी इलाके से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

इस गांव ने किया एमसीडी चुनाव का बहिष्कार: एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली में काफी हलचल दिखी लेकिन वहीं, बवाना के कटेवड़ा गांव के मतदान केंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा. बवाना के कटेवड़ा गांव के लोगों ने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है. लोगों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चुनाव से दूरी बनाई. गांव के लोगों ने बताया कि यहां की मुख्य सड़कें टूटी हुई हैं, नालियां जाम है और दिल्ली नगर निगम स्कूलों की हालत जर्जर है. लेकिन अधिकारी उनकी शिकायत पर गौर नहीं करते इस कारण उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया है. लोगों का कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे.

ईवीएम में कैद हुई किस्मत: गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं. वहीं, इस बार चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनकी किस्मत अब ईवीएम में बंद हो चुका है. बता दें, चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: जब CM एकनाथ शिंदे के ड्राइवर बने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस! समृद्धि एक्सप्रेस वे का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >