ITO पर बेकाबू कार डिवाइडर पार कर SUV से टकराई, 2 विधायकों समेत 6 घायल

Delhi Road Accident: दिल्ली के ITO इलाके में रविवार रात सड़क हादसा हो गया. डिवाइडर और रेलिंग पार कर दूसरी लेन में पहुंची Swift कार की Innova कार से टक्कर हो गई. हादसे में दिल्ली और कर्नाटक के दो विधायकों समेत छह लोग घायल हुए. सभी को LNJP अस्पताल ले जाया गया.

Delhi Road Accident: दिल्ली के ITO इलाके में रविवार रात सड़क हादसा हो गया. डिवाइडर और रेलिंग पार कर दूसरी लेन में पहुंची Swift कार की Innova कार से टक्कर हो गई. हादसे में दिल्ली और कर्नाटक के दो विधायकों समेत छह लोग घायल हुए. सभी को LNJP अस्पताल ले जाया गया.

ITO पर बेकाबू कार डिवाइडर पार कर SUV से टकराई, 2 विधायकों समेत 6 घायल

Delhi Road Accident: दिल्ली के ITO इलाके में एक सड़क हादसे में दो विधायकों समेत छह लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक एक Swift कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही Innova SUV से भिड़ गई. हादसे में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा.

डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में चली गई कार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है. पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि Swift कार लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार करते हुए विपरीत दिशा की लेन में चली गई. डिवाइडर पार करने के बाद Swift कार की टक्कर ITO से लक्ष्मी नगर की ओर जा रही Innova से हो गई.

Innova में सवार थे दो विधायक

पुलिस ने बताया कि Innova में दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे. हादसे में दोनों विधायकों समेत कई लोगों को मामूली चोटें आईं.

Swift में परिवार के साथ था चालक

पुलिस के मुताबिक Swift कार 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी कार में सवार थे. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए LNJP अस्पताल ले जाया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों की हालत स्थिर है. फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है.

हादसे के बाद विधायकों की कार चला रहे ड्राइवर ने क्या कहा?

विधायक अनिल झा और अभय पाटिल की कार चला रहे ड्राइवर अनुपम गौर ने बताया कि ITO ट्रैफिक लाइट से दाईं ओर मुड़ने के बाद उन्होंने गाड़ी हेडक्वार्टर के बाहर रोकी थी. इसी समय दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी. एयरबैग खुलने से उन्हें चोट नहीं लगी.

फायर ब्रिगेड ने हटाईं क्षतिग्रस्त गाड़ियां

टक्कर के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन फंस गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और हादसे की सही वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: पूर्व मुखिया प्रदीप महतो की संदिग्ध मौत, सड़क हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >