Delhi Govt Portfolio: सीएम बनते ही एक्शन में आतिशी, विभागों का किया बंटवारा, देखें पूरी सूची

Delhi Govt Portfolio: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ले ली हैं. आतिशी के अलावा पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

Delhi Govt Portfolio: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई. सक्सेना ने राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर सौरभ भारद्वाज ने सबसे पहले शपथ ली, जिसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने शपथ ग्रहण की. सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक अहलावत, दिल्ली मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं.

आतिशी ने विभागों का किया बंटवारा

शपथ लेने के बाद कुछ देर बाद ही आतिशी ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया. उन्होंने अपने पास 13 विभाग रखे हैं, जबकि सौरभ भारद्वाज को 8, गोपाल राय को तीन, कैलाश गहलोत को पांच, इमरान हुसैन को दो और मुकेश अहलावत को पांच विभाग आवंटित किया.
पूरी सूची इस प्रकार है

मुख्यमंत्री आतिशी

  1. लोक निर्माण विभाग
  2. शक्ति
  3. शिक्षा
  4. उच्च शिक्षा
  5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
  6. जनसंपर्क विभाग
  7. राजस्व
  8. वित्त
  9. योजना
  10. सेवाएं
  11. सतर्कता
  12. जल
  13. विधि, न्याय और विधायी मामले तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को विशेष रूप से आवंटित न हों.

सौरभ भारद्वाज

  1. शहरी विकास
  2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
  3. स्वास्थ्य
  4. उद्योग
  5. कला, संस्कृति और भाषा
  6. पर्यटन
  7. सामाजिक कल्याण
  8. सहकारी

गोपाल राय

  1. विकास
  2. सामान्य प्रशासनिक विभाग
  3. पर्यावरण, वन और वाइल्ड लाइफ

कैलाश गहलोत

  1. परिवहन
  2. प्रशासनिक सुधार
  3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी
  4. होम
  5. महिला एवं बाल विकास

इमरान हुसैन

  1. खाद्य एवं आपूर्ति
  2. चुनाव

मुकेश अहलावत

  1. गुरुद्वारा चुनाव
  2. एससी और एसटी
  3. भूमि एवं भवन
  4. श्रम
  5. रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >