Delhi Fire: दिल्ली में फिर आग का तांडव, 17 कारें जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के मधु विहार इलाके का है जहां पुलिस स्टेशन मंडावली के पास एक पार्किंग में आग लगने से करीब 17 कारें जलकर खाक हो गईं. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि देर रात पार्किंग स्थल में आग लग गई थी. आग कैसे सुलगी इसकी जांच हो रही है.

Delhi Fire: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप है. भीषण गर्मी के कारण अगलगी की घटनाओं में भी काफी इजाफा हो गया है. ताजा मामला दिल्ली के मधु विहार इलाके का है जहां पुलिस स्टेशन मंडावली के पास एक पार्किंग में आग लगने से करीब 17 कारें जलकर खाक हो गईं. घटना मंगलवार देर रात करीब 1:17 बजे का है.. हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया लेकिन हादसे में कई कारें जलकर खाक हो गई. वहीं आग कैसे सुलगी इसकी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में अगलगी की काफी घटनाएं सामने आई है, जिसके जान-माल की काफी क्षति हुई है.

दमकल की नौ गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंडावली के पास पार्किंग में लगी आग इतनी भयानक थी कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक दमकर की नौ गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. दरअसल आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर दमकर की 9 गांड़ियां पहुंच गई.

बेबी केयर सेंटर में आग
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 6 नवजातों की जलकर मौत हो गई. हादसे में 12 बच्चों की जान किसी तरह बचाई गई. दो दिन पहले न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई थी. जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया. हालांकि जांच में यह भी पता चला कि अस्पताल में कई जरूरी गाइडलाइन की अनदेखी की गई थी. इससे पहले दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. डीएफएस यूनिट ने सात लोगों को सुरक्षित आग से बाहर निकाला.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: ‘पीएम मोदी को कोसना राहुल गांधी का एकसूत्रीय एजेंडा’, फिर कांग्रेस पर भड़के प्रमोद आचार्य

Also Read: Today News Wrap: पीएम मोदी आज बंगाल और ओडिशा में करेंगे जनसभा, दिल्ली में 50 डिग्री पहुंचा पारा, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >