Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, AAP के 8 विधायक BJP में शामिल

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने पाला बदल लिया.

Delhi Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. इन सभी विधायकों को इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था.

AAP के इन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में भावना गौड़ (पालम), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बी एस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: सबसे मुश्किल मुकाबले में फंसी आम आदमी पार्टी

पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई आप नेता भी बीजेपी में शामिल

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए. सभी ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

केजरीवाल के विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

बीजेपी में शामिल होने से एक दिन पहले ही सभी 8 विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और अपनी विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया था. सभी ने शुक्रवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. आप से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने कहा है कि उन्होंने सदन की सदस्यता छोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल या फिर आतिशी, कौन है सबसे अधिक पढ़ा-लिखा? जानें

बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक दिन

आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं का बीजेपी ने पार्टी में जोरदार स्वागत किया. बैजयंत पांडा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि उन्हें आप-दा से मुक्ति मिल गई है और उम्मीद है कि पांच फरवरी के चुनाव के बाद दिल्ली भी इससे मुक्त हो जाएगी. मालूम हो दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >